Posts

दरगाह हज़रत सैयद शाह माज़ार में ज़िक्र-ए-औलिया कॉन्फ़्रेंस का रूहानी आयोजन सम्पन्न

Image
दरगाह हज़रत सैयद शाह माज़ार में ज़िक्र-ए-औलिया कॉन्फ़्रेंस का रूहानी आयोजन सम्पन्न ! दरगाह हज़रत सैयद शाह माज़ार में आज ज़िक्र-ए-औलिया कॉन्फ़्रेंस का रूहानी और पाक आयोजन अदब-ओ-एहतराम के साथ सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम बाद नमाज़-ए-इशा आयोजित किया गया, जिसमें दूर-दराज़ से आए उलेमा-ए-किराम, अकीदतमंदों और औलिया-ए-किराम के चाहने वालों ने बड़ी तादाद में शिरकत की। कॉन्फ़्रेंस के दौरान औलिया-ए-किराम की ज़िंदगी, उनके तालीमी और रूहानी पैग़ाम पर रोशनी डाली गई। ज़िक्र-ए-औलिया और दुआओं के ज़रिये माहौल पूरी तरह रूहानियत, सुकून और इमान-अफ़रोज़ एहसास से भर गया। दरगाह परिसर में मौजूद अकीदतमंदों का कहना था कि इस तरह की रूहानी महफ़िलें दिलों को सुकून देने के साथ-साथ समाज में मोहब्बत, भाईचारा और अमन का पैग़ाम देती हैं। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक दुआ का भी एहतेमाम किया गया, जिसमें मुल्क और समाज की तरक़्क़ी व सलामती की दुआ की गई। आयोजकों की ओर से बताया गया कि ज़िक्र-ए-औलिया कॉन्फ़्रेंस का मक़सद नई नस्ल को औलिया-ए-किराम की तालीमात से रूबरू कराना और उनके बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा देना है। अकीदतमंदों की बड़...

आज ईस्टर्न यूथ वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों के लिए टाइपिंग टेस्ट 2025–2026 का सफल आयोजन किया गया।

Image
आज ईस्टर्न यूथ वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों के लिए टाइपिंग टेस्ट 2025–2026 का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान में अध्ययनरत बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टाइपिंग टेस्ट का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों को मोमेंटो और उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में संस्थान के ओनर श्री सतीश शॉ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि कंप्यूटर एवं टाइपिंग जैसे कौशल आज के समय में रोजगार के नए अवसर खोलते हैं और विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में— बिट्टू लेहरी, ओनर, गारुलिया फिजिकल एकेडमी अभिषेक शॉ, सोशल वर्कर एवं शिक्षक ज्योति तांती, प्रतियोगी परीक्षाओं की शिक्षक अतिथियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के टेस्ट और प्रमाण-पत्र बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उनके करियर निर्माण में सहायक होते हैं। समारोह का समापन...

SDO कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा

Image
 बाराकपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। “SIR” के नाम पर आम जनता को परेशान किए जाने के मामले में अब विरोध तेज हो गया है। इसी मुद्दे को लेकर CPIM बैरकपुर और नोआपाड़ा विधानसभा कमिटी की ओर से आज SDO कार्यालय में एक डेलिगेशन सौंपा गया। डेलिगेशन के माध्यम से ERO से जवाबदेही की मांग की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग SDO कार्यालय के सामने जमा हुए और अपनी नाराज़गी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि “SIR” के नाम पर आम लोगों को बेवजह नाजेहाल किया जा रहा है, जिससे जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कमिटी के सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की तुरंत जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में आम जनता को इस तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े। फिलहाल, प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और उचित कदम उठाए जाएंगे। बाराकपुर से रिपोर्ट।

Junior Miss India व Global Teen India की विजेता अद्रिति राजक को गारुलिया नगर पालिका के चेयरमैन रमेन दास ने दी बधाई !

Image
गारुलिया से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ गारुलिया नगर पालिका के चेयरमैन रमेन दास ने शहर की होनहार बेटी अद्रिति राजक (Adriti Rajak) को Junior Miss India और Global Teen India जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंचों पर शानदार प्रदर्शन और उपलब्धि हासिल करने पर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में चेयरमैन रमेन दास ने अद्रिति को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ गारुलिया बल्कि पूरे जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना पूरे शहर के लिए गर्व की बात है। सम्मान के दौरान अद्रिति राजक को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंट किया गया। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अपने संबोधन में अद्रिति राजक ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और सभी शुभचिंतकों को दिया। कार्यक्रम का समापन तालियों और शुभकामनाओं के साथ हुआ, जहाँ सभी ने अद्रिति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।