सेवानिवृत्ति के बाद अपने स्कूल पहुंचे सीआरपीएफ अधिकारी, बच्चों ने गुलाब देकर किया स्वागत
सेवानिवृत्ति के बाद अपने स्कूल पहुंचे सीआरपीएफ अधिकारी, बच्चों ने गुलाब देकर किया स्वागत आज मिर्ज़ा ग़ालिब उर्दू प्राइमरी स्कूल में एक भावुक और प्रेरणादायक क्षण देखने को मिला, जब केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के नॉन-कमिशंड ऑफिसर सिकंदर अली अपने ही पुराने विद्यालय पहुंचे। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया। सिकंदर अली ने भी इसी स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी। वर्षों बाद अपने विद्यालय लौटना उनके लिए एक खास अनुभव रहा। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने स्कूल का दौरा कर न सिर्फ बच्चों से मुलाकात की, बल्कि शिक्षकों के साथ भी समय बिताया। इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए सिकंदर अली ने कहा कि, “यही स्कूल मेरी नींव है। यहां से मिली शिक्षा और संस्कार ने मुझे जीवन में आगे बढ़ने की ताकत दी। आप सभी बच्चे भी मेहनत और लगन से अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।” वहीं, स्कूल के शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व छात्रों का इस तरह स्कूल आना बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत होता है। उन्होंने कहा कि सिकंदर अली जैसे व्यक्...