Posts

Showing posts from August, 2026

गारुलिया: शेखर चौधरी उर्फ बंटी के परिवार से मिले अर्जुन सिंह, 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद

Image
गारुलिया: शेखर चौधरी उर्फ बंटी के परिवार से मिले अर्जुन सिंह, 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद गारुलिया नगरपालिका के 21 नंबर वार्ड स्थित साउथ जूट मिल रोड में दिवंगत शेखर चौधरी उर्फ बंटी के परिवार से आज परिवहन एवं श्रम मंत्री अर्जुन सिंह ने मुलाकात की। परिवार से मुलाकात के दौरान अर्जुन सिंह ने परिजनों के प्रति संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अर्जुन सिंह ने बताया कि उन्होंने असहाय परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। साथ ही उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी को नगरपालिका में नौकरी दिलाने की व्यवस्था की जाएगी और भविष्य में भी परिवार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। वहीं, बंटी की मौत के मामले में आरोपी विक्की चौधरी की मौसी पर कथित रूप से मादक पदार्थों की बिक्री में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए अर्जुन सिंह ने उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग भी की। अर्जुन सिंह ने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा। अर्जुन सिंह ने ये जानकारी अपने फेसबुक पर शेयर की  नीचे दिए ग...