गारुलिया के 4 नंबर डनबर ग्राउंड में Barrackpore Physical Academy के छात्रों ने Kwizdom 4.0 क्विज़ प्रतियोगिता की परीक्षा में लिया हिस्सा
आज गारुलिया के 4 नंबर डनबर ग्राउंड में Barrackpore Physical Academy के छात्रों ने Kwizdom 4.0 क्विज़ प्रतियोगिता के तहत परीक्षा में हिस्सा लिया। Kwizdom 4.0 एक भारत-केंद्रित क्विज़ प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान और भारत से जुड़े उनके ज्ञान को परखना और उन्हें सीखने का एक बेहतर मंच प्रदान करना है। इस प्रतियोगिता में स्कूलों के छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। इसी क्रम में आज गारुलिया के 4 नंबर डनबर ग्राउंड में Barrackpore Physical Academy के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई, जहां छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर DVC से जुड़े Ranjit Kumar Choubey , Barrackpore Physical Academy के Director Chaturvedi Sir , जगद्दल निवासी Suresh Choudhary और Social Worker Madan Seth सहित अन्य लोग मौजूद रहे। Kwizdom 4.0 के जरिए विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के साथ-साथ भारत के इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, भूगोल और अन्य विषयों से जुड़े ज्ञान को परखने और बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। वहीं, Barrackpore Physical Academy के छात...