गारुलिया में 2 अक्टूबर को होगा ‘संस्कृति संगम 2026’, प्रतिभाओं को मिलेगा अपनी कला दिखाने का मंच

गारुलिया में 2 अक्टूबर को होगा 'संस्कृति संगम 2026', प्रतिभाएं बटोरेंगी अपनी कला मंच का मंच



उत्तर 24 परगना के गारुलिया में ‘संस्कृति संगम – 2026’ जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सहायता वेलफेयर ट्रस्ट (NGO) की ओर से आयोजित किया जा रहा है और इस वर्ष इसका 10वां वर्ष है।


पोस्टर के अनुसार, प्रतियोगिता का आयोजन 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को गारुलिया म्यूनिसिपल गर्ल्स हाई स्कूल, गरुलिया नगरपालिका कार्यालय के पास किया जाएगा।


इस सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जनरल नॉलेज, निबंध लेखन, रेसिटेशन, डांसिंग, ड्रॉइंग, मेहंदी, भाषण, कैंडल बर्निंग, स्किपिंग, शंख वादन और म्यूजिकल चेयर सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। अलग-अलग प्रतियोगिताओं के लिए आयु और वर्ग के अनुसार श्रेणियां निर्धारित की गई हैं।


वहीं, डांस ऑडिशन 11 अक्टूबर 2026, रविवार को प्राथमिक शारदा विद्यालय, एस.एस. जुटे मिल रोड, गारुलिया, बासबागान में आयोजित होने की जानकारी दी गई है।


प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए पुरस्कार एवं सम्मान समारोह 6 दिसंबर 2026, रविवार को रवींद्र भवन ऑडिटोरियम, कालीबाड़ी, श्यामनगर, उत्तर 24 परगना में आयोजित किया जाएगा।


आयोजकों के मुताबिक, ‘हर प्रतिभा को मंच, हर हुनर को सम्मान’ के उद्देश्य के साथ आयोजित इस कार्यक्रम का लक्ष्य बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना है।


न्यूज़ यूनिक इंडिया 




                               Advertisement 





Comments

Popular posts from this blog

गारुलिया में International Women's Day पर खास कार्यक्रम, छात्राओं को किया गया सम्मानित

जूनियर मिस इंडिया 2025–26 में अद्रिति रजक ने किया शहर का नाम रोशन

गारुलिया: शेखर चौधरी उर्फ बंटी के परिवार से मिले अर्जुन सिंह, 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद