गारुलिया में International Women's Day पर खास कार्यक्रम, छात्राओं को किया गया सम्मानित

गारुलिया में International Women's Day पर खास कार्यक्रम, छात्राओं को किया गया सम्मानित

गारुलिया के न्यू ब्राइट ट्यूटोरियल होम (NBTH) कोचिंग सेंटर में आज इंटरनेशनल वीमेंस डे के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोचिंग सेंटर की बड़ी संख्या में छात्राएँ मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान कई छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार और भाषण प्रस्तुत किए। इस मौके पर न्यू ब्राइट ट्यूटोरियल होम के फाउंडर मो. खालिद बशीर सर ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व और महिलाओं के सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक भाषण दिया। यह कार्यक्रम सहायता वेलफेयर ट्रस्ट, नक्श्या कोचिंग सेंटर और न्यू ब्राइट ट्यूटोरियल होम के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया था।


कार्यक्रम के अंत में सभी महिला छात्राओं को सम्मान स्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को प्रोत्साहित करना और समाज में महिलाओं के महत्व को उजागर करना था।





Watch on Facebook, Click on the link below 👇🏼 

https://www.facebook.com/share/v/1CHf56oQuV/



Comments

Popular posts from this blog

गारुलिया टाउन तृणमूल कांग्रेस की , महिला तृणमूल कांग्रेस की President बनी Safiya khatoon

जूनियर मिस इंडिया 2025–26 में अद्रिति रजक ने किया शहर का नाम रोशन