आज ईस्टर्न यूथ वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों के लिए टाइपिंग टेस्ट 2025–2026 का सफल आयोजन किया गया।

आज ईस्टर्न यूथ वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों के लिए टाइपिंग टेस्ट 2025–2026 का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान में अध्ययनरत बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टाइपिंग टेस्ट का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों को मोमेंटो और उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में संस्थान के ओनर श्री सतीश शॉ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि कंप्यूटर एवं टाइपिंग जैसे कौशल आज के समय में रोजगार के नए अवसर खोलते हैं और विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में—

बिट्टू लेहरी, ओनर, गारुलिया फिजिकल एकेडमी

अभिषेक शॉ, सोशल वर्कर एवं शिक्षक

ज्योति तांती, प्रतियोगी परीक्षाओं की शिक्षक

अतिथियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के टेस्ट और प्रमाण-पत्र बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उनके करियर निर्माण में सहायक होते हैं।

समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जहां सभी अतिथियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।





































Comments

Popular posts from this blog

गारुलिया में International Women's Day पर खास कार्यक्रम, छात्राओं को किया गया सम्मानित

गारुलिया टाउन तृणमूल कांग्रेस की , महिला तृणमूल कांग्रेस की President बनी Safiya khatoon

जूनियर मिस इंडिया 2025–26 में अद्रिति रजक ने किया शहर का नाम रोशन