SDO कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा

 बाराकपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है।

“SIR” के नाम पर आम जनता को परेशान किए जाने के मामले में अब विरोध तेज हो गया है।



इसी मुद्दे को लेकर CPIM बैरकपुर और नोआपाड़ा विधानसभा कमिटी की ओर से आज SDO कार्यालय में एक डेलिगेशन सौंपा गया। डेलिगेशन के माध्यम से ERO से जवाबदेही की मांग की गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग SDO कार्यालय के सामने जमा हुए और अपनी नाराज़गी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि “SIR” के नाम पर आम लोगों को बेवजह नाजेहाल किया जा रहा है, जिससे जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

कमिटी के सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की तुरंत जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में आम जनता को इस तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

फिलहाल, प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और उचित कदम उठाए जाएंगे।

बाराकपुर से रिपोर्ट।

Comments

Popular posts from this blog

गारुलिया में International Women's Day पर खास कार्यक्रम, छात्राओं को किया गया सम्मानित

गारुलिया टाउन तृणमूल कांग्रेस की , महिला तृणमूल कांग्रेस की President बनी Safiya khatoon

जूनियर मिस इंडिया 2025–26 में अद्रिति रजक ने किया शहर का नाम रोशन