जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया जगदीप धनखड़ ने अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया है. भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है. धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखकर अपना पद त्यागा है. अपने पत्र में धनखड़ ने लिखा, "स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए और डॉक्टरों की सलाह मानते हुए मैं उपराष्ट्रपति पद से तुरंत इस्तीफा दे रहा हूं. " जगदीप धनखड़ द्वारा राष्ट्रपति को लिखा पत्र. 74 वर्षीय जगदीप धनखड़ ने अगस्त 2022 में देश के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला. पेशे से वरिष्ठ अधिवक्ता रहे धनखड़ इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके हैं. उन्होंने 2022 में कार्यभार संभाला था. 2027 में उनका कार्यकाल पूरा होना था. लेकिन उन्होंने कार्यकाल पूरा होने के दो साल पहले ही इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देते हुए जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति को उनके सहयोग और अच्छे रिश्तों के लिए ...