जनजातीय गौरव दिवस पर गारुलिया में जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने दिया जनजातीय संस्कृति और स्वच्छता का संदेश

जनजातीय गौरव दिवस पर गारुलिया में जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने दिया जनजातीय संस्कृति और स्वच्छता का संदेश

जनजातीय गौरव दिवस 2026 के अवसर पर आज, 15 नवंबर को गारुलिया में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।




इस अवसर पर सहायाता वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें NBTH के विद्यार्थियों ने सहयोग किया। विद्यार्थियों ने जनजातीय गौरव दिवस से संबंधित बैनर लेकर रैली में हिस्सा लिया और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति एवं वीर नायकों की विरासत को याद करने का संदेश दिया।

इसके बाद शारदीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जनजातीय समाज के इतिहास, परंपराओं और उनके योगदान के बारे में जानकारी साझा की।

वहीं, शारदीय विद्यालय के खेल मैदान में विद्यार्थियों ने झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।



इस अवसर पर सहायाता वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन दीपक रजक और NBTH के शिक्षक खालिद सर सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।


कार्यक्रम का आयोजन MY भारत नॉर्थ 24 परगना की ओर से सहायाता वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से किया गया।









                           Advertisement 








Comments

Popular posts from this blog

गारुलिया में International Women's Day पर खास कार्यक्रम, छात्राओं को किया गया सम्मानित

जूनियर मिस इंडिया 2025–26 में अद्रिति रजक ने किया शहर का नाम रोशन

गारुलिया: शेखर चौधरी उर्फ बंटी के परिवार से मिले अर्जुन सिंह, 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद