श्यामनगर में दुर्गा पूजा को लेकर जगद्दल पुलिस की समन्वय बैठक
श्यामनगर में दुर्गा पूजा को लेकर जगद्दल पुलिस की समन्वय बैठक
श्यामनगर में आगामी दुर्गा पूजा 2026 को लेकर जगद्दल पुलिस की ओर से पूजा समितियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।
जगद्दल थाना, बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी पत्र के अनुसार, क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी दुर्गा पूजा समितियों और संगठनों के अध्यक्ष एवं सचिव को इस बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था।
यह बैठक 22 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे श्यामनगर के नाना बाबा घाट स्थित रवींद्र भवन में आयोजित की गई।
पुलिस की ओर से जारी पत्र में आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर पूजा समितियों से बैठक में शामिल होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव और विचार रखने का अनुरोध किया गया था।
बैठक का उद्देश्य पूजा आयोजन को लेकर पुलिस और पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और आगामी उत्सव से संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा करना रहा।
जगद्दल थाना की ओर से जारी इस पत्र पर इंस्पेक्टर-इन-चार्ज के हस्ताक्षर और थाने की मुहर भी मौजूद है।
न्यूज़ यूनिक इंडिया।


Comments
Post a Comment