गारुलिया में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, रोज़ेदारों ने की शिरकत

गारुलिया में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, रोज़ेदारों ने की शिरकत

गारुलिया से एक खास खबर सामने आई है। रमज़ान के पवित्र महीने के मौके पर गारुलिया म्युनिसिपल फ्री प्राइमरी उर्दू-हिंदी स्कूल में गारुलिया मोहम्मद रहीमुद्दीन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया।

इस इफ्तार कार्यक्रम में रोज़ेदारों और स्थानीय लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में सोसाइटी के प्रेसिडेंट अलीमुद्दीन अंसारी, जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद सादिक और गारुलिया के 10 नंबर वार्ड के काउंसिलर हामिद हुसैन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजकों की ओर से रोज़ेदारों के लिए खास इंतज़ाम किया गया था। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग जगह पर इफ्तार की व्यवस्था की गई, ताकि सभी लोग आराम से इफ्तार कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान भाईचारे और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला। रोज़ा खोलने के बाद सभी ने मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ भी की।

यह दावत-ए-इफ्तार स्थानीय लोगों के लिए आपसी एकता और भाईचारे का एक खूबसूरत उदाहरण बनकर सामने आई।







Comments

Popular posts from this blog

गारुलिया में International Women's Day पर खास कार्यक्रम, छात्राओं को किया गया सम्मानित

गारुलिया टाउन तृणमूल कांग्रेस की , महिला तृणमूल कांग्रेस की President बनी Safiya khatoon

जूनियर मिस इंडिया 2025–26 में अद्रिति रजक ने किया शहर का नाम रोशन