मकसूद हसन के नेतृत्व में रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य जांच और वस्त्र वितरण

आज 16वां रक्तदान शिविर का आयोजन पासबान-ए-मिल्लत कमेटी की ओर से किया गया। यह कार्यक्रम मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की याद में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मकसूद हसन ने की, जो एक काउंसिलर और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

हर साल मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की याद में मकसूद हसन इस रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं, और इस बार भी 16वें वर्ष के अवसर पर एक भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जहां स्वास्थ्य जांच और वस्त्र वितरण कार्यक्रम भी किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में मानवता, सेवा और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है।

29 मार्च, रविवार को मौलाना आज़ाद चौक, गारुलिया मेन रोड पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद की।

इस दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जहां लोगों की मुफ्त जांच और इलाज किया गया। साथ ही जरूरतमंदों के बीच कपड़ों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष मकसूद हसन ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य आगे भी जारी रहेंगे।


कार्यक्रम की खास बात यह रही कि यहां से “राम नवमी” और “ईद मुबारक” के संदेश के साथ सांप्रदायिक सौहार्द और एकता का भी संदेश दिया गया।












Comments

Popular posts from this blog

गारुलिया में International Women's Day पर खास कार्यक्रम, छात्राओं को किया गया सम्मानित

जूनियर मिस इंडिया 2025–26 में अद्रिति रजक ने किया शहर का नाम रोशन

गारुलिया नगरपालिका क्षेत्र में छठ पूजा से पहले गंगा घाटों की मरम्मत और सफाई को लेकर पार्षद मकसूद हसन ने चेयरमैन को एक आवेदन सौंपा है।