गारुलिया के लेनिन नगर स्थित रब्बानी मस्जिद में आज दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया

गारुलिया के लेनिन नगर स्थित रब्बानी मस्जिद में आज दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। 

रमज़ान के पाक महीने में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने मस्जिद के सहन में एक साथ बैठकर इफ्तार किया। इस मौके पर इलाके के कई लोग और मस्जिद कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे।

रोज़ा खोलने के बाद रोज़ेदारों ने रब्बानी मस्जिद में मग़रिब की नमाज़ अदा की। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात की और रमज़ान की बरकतों के लिए दुआ भी की।

खास बात यह रही कि आज रब्बानी मस्जिद में तरावीह की नमाज़ का ख़त्म भी है। इस मौके पर बड़ी संख्या में नमाज़ी मस्जिद में मौजूद रहेंगे और कुरआन-ए-पाक के मुकम्मल होने पर खास दुआ की जाएगी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हर साल रमज़ान के महीने में रब्बानी मस्जिद में इसी तरह इफ्तार और तरावीह की नमाज़ में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं, जो इलाके में भाईचारे और एकता का संदेश देता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रब्बानी मस्जिद में तरावीह की नमाज़ के बाद मस्जिद में नात-ओ-कलाम पढ़ा गया। इसके बाद बोतलों पर दुआ पढ़कर, जिन लोगों की बोतलें थीं, उन्हें वापस दे दी गईं।

बताया जाता है कि तरावीह की नमाज़ से पहले स्थानीय निवासी पानी की बोतल मस्जिद में रख जाते हैं, और नमाज़ खत्म होने के बाद उस पानी पर दुआ (दम) किया जाता है। यह पानी काफी फायदेमंद माना जाता है। लोग इस पानी का इस्तेमाल अपनी जरूरत के मुताबिक करते हैं, जैसे पेट दर्द आदि में।

तरावीह के दिन लोग मस्जिद के इमाम को नजराना भी पेश करते हैं।


                               Advertisement 





                             Advertisement 




Comments

Popular posts from this blog

गारुलिया में International Women's Day पर खास कार्यक्रम, छात्राओं को किया गया सम्मानित

गारुलिया टाउन तृणमूल कांग्रेस की , महिला तृणमूल कांग्रेस की President बनी Safiya khatoon

जूनियर मिस इंडिया 2025–26 में अद्रिति रजक ने किया शहर का नाम रोशन