हर साल की तरह इस साल भी दरगाह हज़रत सैयद शाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार शरीफ में मजार कमेटी की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

हर साल की तरह इस साल भी दरगाह हज़रत सैयद शाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार शरीफ में मजार कमेटी की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

रमज़ान के पवित्र महीने में आयोजित इस इफ्तार में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों और स्थानीय लोगों ने शिरकत की। सभी ने मिलकर रोज़ा खोला और अमन-शांति व भाईचारे की दुआ की।

इस मौके पर मजार कमेटी के सदस्य शकील वारसी ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी कमेटी की ओर से इफ्तार का इंतज़ाम किया गया है, ताकि रोज़ेदारों को एक साथ बैठकर इबादत और इफ्तार करने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा और आपसी मोहब्बत बढ़ती है।

वहीं मजार कमेटी के सचिव हारून रशीद ने कहा कि रमज़ान का महीना रहमत और बरकत का महीना होता है। कमेटी की कोशिश रहती है कि इस पवित्र महीने में ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा की जाए और सब मिलकर इफ्तार करें।

कमेटी के सदस्यों ने आगे भी ऐसे सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।







Comments

Popular posts from this blog

गारुलिया में International Women's Day पर खास कार्यक्रम, छात्राओं को किया गया सम्मानित

गारुलिया टाउन तृणमूल कांग्रेस की , महिला तृणमूल कांग्रेस की President बनी Safiya khatoon

जूनियर मिस इंडिया 2025–26 में अद्रिति रजक ने किया शहर का नाम रोशन