शुरू हो रही है नई बैच — ‘सहायता डांस अकादमी’ में भारतीय शास्त्रीय और लोक नृत्य की ट्रेनिंग

शुरू हो रही है नई बैच — ‘सहायता डांस अकादमी’ में भारतीय शास्त्रीय और लोक नृत्य की ट्रेनिंग

पश्चिम बंगाल के गारुलिया–श्यामनगर क्षेत्र में नृत्य सीखने के इच्छुक बच्चों और युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। सहायता वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से “सहायता डांस अकादमी” में भारतीय शास्त्रीय और लोक नृत्य की नई बैच 5 अप्रैल (रविवार) शाम 6:00 बजे से शुरू होने जा रही है।

अकादमी में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को प्रोफेशनल तरीके से नृत्य की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, सांस्कृतिक मूल्यों और स्टेज परफॉर्मेंस की क्षमता विकसित हो सके।

इस अकादमी में कथक, भरतनाट्यम, बंगाली और हिंदी लोक नृत्य के साथ-साथ बॉलीवुड स्टाइल भी सिखाया जाएगा। इसके अलावा जुम्बा डांस की अलग क्लास भी उपलब्ध रहेगी। गृहिणियों और माताओं के लिए भी विशेष डांस क्लास की व्यवस्था की गई है।

अकादमी में 3 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चे, लड़के और लड़कियां दोनों ही प्रवेश ले सकते हैं। यहां शुरुआती (Beginner) से लेकर एडवांस स्तर तक की ट्रेनिंग दी जाएगी और कोर्स पूरा होने के बाद सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।

क्लास का आयोजन 292, नवाबगंज रोड, लेनिननगर, बिस्कुट फैक्ट्री के पास, पीओ- गारुलिया, श्यामनगर में होगा।

इच्छुक अभिभावक और छात्र 8981304119 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

अकादमी की ओर से बताया गया है कि सीटें सीमित हैं, इसलिए जल्द से जल्द नामांकन कराने की अपील की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

गारुलिया में International Women's Day पर खास कार्यक्रम, छात्राओं को किया गया सम्मानित

जूनियर मिस इंडिया 2025–26 में अद्रिति रजक ने किया शहर का नाम रोशन

गारुलिया नगरपालिका क्षेत्र में छठ पूजा से पहले गंगा घाटों की मरम्मत और सफाई को लेकर पार्षद मकसूद हसन ने चेयरमैन को एक आवेदन सौंपा है।