रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़क पर उतरेगी Mamata Banerjee, 16 मार्च को “न्याय मार्च” का ऐलान।
पश्चिम बंगाल में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति में कथित अनियमितताओं के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है।
तृणमूल कांग्रेस की ओर से 16 मार्च 2026 को शाम 4 बजे “महा मिचिल ” यानी न्याय मार्च निकाला जाएगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो Mamata Banerjee करेंगी, जबकि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव Abhishek Banerjee भी इसमें शामिल रहेंगे।
बताया जा रहा है कि यह मार्च कॉलेज स्क्वायर से डोरिना क्रॉसिंग तक निकाला जाएगा। पार्टी का आरोप है कि रसोई गैस के दामों में भारी बढ़ोतरी और वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति को लेकर केंद्र सरकार के फैसलों से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि इस मुद्दे पर आम जनता की आवाज उठाने और केंद्र सरकार के फैसलों के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए यह “महा मिचिल” ( महा मार्च ) आयोजित किया जा रहा है।
अब देखना होगा कि इस आंदोलन का राजनीतिक असर क्या पड़ता है और केंद्र सरकार इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।
mamata-banerjee-nyay-march-kolkata-gas-price-protest


Comments
Post a Comment