2026 में भारत में कब दिखेगा ईद का चाँद? जानिए कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

2026 में भारत में कब दिखेगा ईद का चाँद? जानिए कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

रमज़ान का पाक महीना खत्म होने के साथ ही अब लोगों की निगाहें ईद के चाँद पर टिकी हुई हैं। हर साल की तरह इस बार भी ईद-उल-फितर की तारीख चाँद के दीदार पर निर्भर करेगी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि भारत में ईद 2026 कब मनाई जाएगी और चाँद कब दिखाई देगा।

                             Advertisement 

खगोलीय अनुमान के अनुसार, सऊदी अरब में 19 मार्च 2026 की शाम को शव्वाल का चाँद दिखाई दे सकता है, जिसके बाद वहां 20 मार्च को ईद-उल-फितर मनाई जा सकती है।

वहीं भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में आमतौर पर सऊदी अरब के एक दिन बाद ईद मनाई जाती है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि भारत में 20 मार्च की शाम चाँद दिखाई दे सकता है, जिसके बाद 21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर मनाई जा सकती है।

हालांकि, ईद की अंतिम तारीख चाँद दिखने पर ही तय होती है। अगर 20 मार्च की शाम चाँद दिखाई देता है, तो अगले दिन ईद मनाई जाएगी। अगर उस दिन चाँद नजर नहीं आता, तो रमज़ान के 30 रोज़े पूरे होने के बाद ईद मनाई जाएगी।

                             Advertisement 

ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के खत्म होने की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह ईदगाह या मस्जिद में नमाज़ अदा करते हैं, गरीबों को ज़कात और फितरा देते हैं और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं।



Comments