इच्छापुर मानसिक प्रतिबंधी विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

इच्छापुर मानसिक प्रतिबंधी विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन


इच्छापुर स्थित मानसिक प्रतिबंधी विद्यालय में आज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विशेष बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि समीर कुमार चक्रवर्ती, समाजसेवी,

डॉ. अबीर रॉय, जनरल फिज़िशियन,

विद्यालय के कार्यकारी सदस्य पिनाकी बोस,

तथा विद्यालय की संस्थापक सचिव शंकरी घोष उपस्थित रहीं।

अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय की संस्थापक सचिव शंकरी घोष ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वालों की सराहना की गई।







Comments

Popular posts from this blog

गारुलिया में International Women's Day पर खास कार्यक्रम, छात्राओं को किया गया सम्मानित

जूनियर मिस इंडिया 2025–26 में अद्रिति रजक ने किया शहर का नाम रोशन

गारुलिया नगरपालिका क्षेत्र में छठ पूजा से पहले गंगा घाटों की मरम्मत और सफाई को लेकर पार्षद मकसूद हसन ने चेयरमैन को एक आवेदन सौंपा है।