लेनिन नगर के निवासी नसीम आलम ने पेश की मानवता की मिसाल

लेनिन नगर के निवासी नसीम आलम ने पेश की मानवता की मिसाल

SIR (Special Intensive Revision) की सुनवाई तिथि के दौरान लोगों की सहायता के लिए लेनिन नगर के निवासी नसीम आलम मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों को नि:शुल्क पानी की बोतलें वितरित कीं, जिससे भीड़ के बीच लोगों को पानी पीकर काफी राहत मिली।

इतना ही नहीं, नसीम आलम को SIR कैंप में भी लोगों की मदद करते हुए देखा गया। वे लगातार जरूरतमंदों की सहायता में जुटे रहे और सेवा भाव के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए।

SIR कैंप के बाहर लगे लाइन मैं लोगों को कूपन नंबर दिए गए थे, जिन्हें नसीम आलम नंबर पुकारकर एक-एक कर लोगों को अंदर बुलाते हुए नजर आए, जिससे व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रही।

उनकी इस सराहनीय पहल की स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की और इसे मानवता व समाज सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।









Comments

Popular posts from this blog

गारुलिया में International Women's Day पर खास कार्यक्रम, छात्राओं को किया गया सम्मानित

गारुलिया टाउन तृणमूल कांग्रेस की , महिला तृणमूल कांग्रेस की President बनी Safiya khatoon

जूनियर मिस इंडिया 2025–26 में अद्रिति रजक ने किया शहर का नाम रोशन