गारुलिया वार्ड 9 में विकास कार्य, कच्ची जमीन पक्की ढलाई में बदली

 गारुलिया, वार्ड नंबर 9 से खबर

आज गारुलिया के वार्ड नंबर 9 में विकास कार्य के तहत सार्वजनिक श्री दुर्गा पूजा मंदिर, श्री श्री सार्वजनिक शीतला माता मंदिर तथा लाल चौक के पास स्थित खाली कच्ची जमीन को पक्की ढलाई में तब्दील किया गया।

यह ढलाई का कार्य पश्चिम बंगाल सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान’ परियोजना के अंतर्गत पूरा किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ढलाई से क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन भी सुगम होगा। लंबे समय से कच्ची जमीन होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसे अब इस कार्य से काफी हद तक दूर किया जा सकेगा।

इस विकास कार्य से वार्ड के निवासियों में खुशी का माहौल है और उन्होंने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की है।










                               Advertisement 











Comments

Popular posts from this blog

गारुलिया में International Women's Day पर खास कार्यक्रम, छात्राओं को किया गया सम्मानित

गारुलिया टाउन तृणमूल कांग्रेस की , महिला तृणमूल कांग्रेस की President बनी Safiya khatoon

जूनियर मिस इंडिया 2025–26 में अद्रिति रजक ने किया शहर का नाम रोशन