वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन
वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन
गारूलिया, 26 जनवरी —
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सहायता वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में एक भव्य एवं अनुशासित तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन गारूलिया क्षेत्र में किया गया। यह यात्रा देशभक्ति, एकता एवं संविधान के प्रति सम्मान की भावना को समर्पित रही।
इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व द अवकाश सेंट्रल स्कूल (The Abacus Central School) के बैंड द्वारा किया गया, जिसकी मधुर देशभक्ति धुनों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया।
इस कार्यक्रम में निम्नलिखित विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए:
Barrackpur Physical Academy,
Pariksha Coaching Centre,
Garulia Chanda devi Prathamik Vidhyalaya,
Kangali Ghat Vidyamandir,
Human Rights Organisation,
सहायता वेलफेयर ट्रस्ट सभी सहभागी विद्यालयों, संस्थानों एवं शिक्षक वर्ग के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिनके सहयोग और अनुशासन से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।
इस अवसर पर गारूलिया म्युनिसिपल ऑफिस के माननीय चेयरमैन *श्री रोमन दास* जी, नोआपारा विधानसभा के पूर्व सदस्य एवं गारूलिया म्युनिसिपल ऑफिस के पूर्व चेयरमैन *श्री सुनील सिंह* जी ,नौपाड़ा थाना के *सेकेंड ऑफिसर-इन-चार्ज,* एवं एक *सब-इंस्पेक्टर* की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। ट्रस्ट उनकी उपस्थिति, मार्गदर्शन एवं सुरक्षा सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित करता है।
यह सफल आयोजन समाज में विशेषकर युवा पीढ़ी के बीच देशभक्ति, नागरिक कर्तव्य एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक मजबूत करने का सशक्त माध्यम बना।
जय हिंद 🇮🇳 | वंदे मातरम्
—
सहायता वेलफेयर ट्रस्ट
गारूलिया, उत्तर 24 परगना
📞 8981304119 / 8902067035











Comments
Post a Comment