काँकिनाड़ा में पहली BFSK स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन

काँकिनाड़ा में पहली BFSK स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन



काँकिनाड़ा (पश्चिम बंगाल): 

भारतीय फेडरेशन ऑफ शोतोकान कराटे (BFSK) के तत्वावधान में पहली BFSK स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन शुंदिया ग्राउंड, Kankinara में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने काता (तकनीकी प्रदर्शन) एवं कुमिते (मुकाबला वर्ग) में अपने कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों में खेल भावना, आत्मरक्षा एवं अनुशासन को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में प्रशिक्षकों, रेफरी, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजकों ने सभी प्रतिभागी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखने की बात कही।











Comments

Popular posts from this blog

गारुलिया में International Women's Day पर खास कार्यक्रम, छात्राओं को किया गया सम्मानित

गारुलिया टाउन तृणमूल कांग्रेस की , महिला तृणमूल कांग्रेस की President बनी Safiya khatoon

जूनियर मिस इंडिया 2025–26 में अद्रिति रजक ने किया शहर का नाम रोशन