सहायता वेलफेयर ट्रस्ट ने किया कला–संस्कृति मेला एवं विजयश्री सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन


सहायता वेलफेयर ट्रस्ट ने किया कला–संस्कृति मेला एवं विजयश्री सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन


सहायता वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आज कला–संस्कृति मेला एवं विजयश्री सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कला, संस्कृति और शिक्षा का अनोखा संगम देखने को मिला।

आयोजन में करीब 1900 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें से 246 प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय सेना के पूर्व सब मेजर सुबेदार मेजर नरेश चंद्र दास (सेवानिवृत्त) रहे। उन्होंने कारगिल युद्ध 1999, श्रीलंका गृह युद्ध 1988 और ऑपरेशन ब्लू स्टार 1984 जैसे महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में देश की सेवा की है।

मुख्य अतिथि ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कला और संस्कृति न केवल प्रतिभा को निखारती हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय चेतना को भी मजबूत करती हैं।

कार्यक्रम के दौरान गायन, नृत्य, संगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजकों का कहना है कि ऐसे मंच बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं और उनके भविष्य को एक नई दिशा प्रदान करते हैं।

उपस्थित अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना तथा उनकी मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना है।




                            Advertisement 





Comments

Popular posts from this blog

गारुलिया में International Women's Day पर खास कार्यक्रम, छात्राओं को किया गया सम्मानित

गारुलिया टाउन तृणमूल कांग्रेस की , महिला तृणमूल कांग्रेस की President बनी Safiya khatoon

जूनियर मिस इंडिया 2025–26 में अद्रिति रजक ने किया शहर का नाम रोशन