प. बंगाल में SIR प्रक्रिया को लेकर वार्ड 09 में जीनत जहां का जागरूकता अभियान
प. बंगाल में SIR प्रक्रिया को लेकर गारुलिया के वार्ड 09 में जीनत जहां का जागरूकता अभियान
पश्चिम बंगाल में चल रही SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए तृणमूल कांग्रेस की नेत्री और वार्ड नंबर 09 से पूर्व उम्मीदवार जीनत जहां ने अपने वार्ड में एक पैम्फलेट वितरित किया।
इस पैम्फलेट में SIR के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची दी गई है, जिनमें से किसी एक दस्तावेज़ को प्रस्तुत करना अनिवार्य बताया गया है।
पैम्फलेट के अनुसार, निम्न दस्तावेज़ वैध माने जाएंगे:
1️⃣ केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी या पेंशनभोगी का पहचान पत्र।
2️⃣ 1 जुलाई 1987 से पहले बैंक, डाकघर, LIC या स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी कोई भी दस्तावेज़।
3️⃣ जन्म प्रमाण पत्र।
4️⃣ पासपोर्ट।
5️⃣ माध्यमिक या उच्चतर शैक्षणिक प्रमाण पत्र।
6️⃣ राज्य सरकार के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र।
7️⃣ वन अधिकार प्रमाण पत्र।
8️⃣ जाति प्रमाण पत्र।
9️⃣ नागरिकों का राष्ट्रीय रजिस्ट्रार (NRC)।
10️⃣ स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी पारिवारिक रजिस्ट्रार।
11️⃣ भूमि या मकान का स्वामित्व प्रमाण पत्र।
12️⃣ आधार कार्ड और इसके साथ ऊपर दिए गए किसी एक प्रमाण पत्र की प्रति।
पैम्फलेट में यह जानकारी हिंदी और उर्दू दोनों भाषाओं में दी गई है ताकि सभी वर्गों तक संदेश पहुंच सके।
वार्ड नंबर 09 में तृणमूल कांग्रेस की ओर से यह पहल स्थानीय लोगों को SIR प्रक्रिया के दौरान सही जानकारी और दस्तावेज़ तैयार रखने के उद्देश्य से की गई है।
Advertisement










Comments
Post a Comment