आज बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ ख़ान का जन्मदिन, फैंस में जश्न का माहौल

आज बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ ख़ान का जन्मदिन, फैंस में जश्न का माहौल



आज 2 नवंबर को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

फिल्म इंडस्ट्री के "किंग खान" के नाम से मशहूर शाहरुख़ ख़ान आज 60 साल के हो गए हैं।


मुंबई के मन्नत के बाहर सुबह से ही फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

हर साल की तरह इस बार भी हजारों चाहने वाले अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए हैं।


शाहरुख़ ख़ान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी और फिर ‘दीवाना’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

आज वे ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, चक दे इंडिया, पठान, और जवान जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के जरिए करोड़ों दिलों पर राज कर रहे हैं।


फैंस सोशल मीडिया पर भी #HappyBirthdaySRK ट्रेंड करा रहे हैं और अपने पसंदीदा स्टार को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

गारुलिया में International Women's Day पर खास कार्यक्रम, छात्राओं को किया गया सम्मानित

गारुलिया टाउन तृणमूल कांग्रेस की , महिला तृणमूल कांग्रेस की President बनी Safiya khatoon

जूनियर मिस इंडिया 2025–26 में अद्रिति रजक ने किया शहर का नाम रोशन