शांतिनिकेतन में होली पर प्रतिबंध को लेकर ममता सरकार पर बीजेपी हमलावर, बोली- मुस्लिमों का कर रहीं हैं तुष्टिकरण

शांतिनिकेतन में होली पर प्रतिबंध को लेकर ममता सरकार पर बीजेपी हमलावर, बोली- मुस्लिमों का कर रहीं हैं तुष्टिकरण


शांतिनिकेतन के सोनाझुरी हाट में होली खेलने पर प्रतिबंध को लेकर राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो गया है। भाजपा ने ममता बनर्जी की सरकार पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया जबकि बंगाल सरकार ने इसे पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से उचित बताया। वन मंत्री बीरबाहा हांसदा ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंध रंगों के रासायनिक पदार्थों से पेड़ों को होने वाली क्षति को लेकर था।


राज्य ब्यूरो,न्यूज यूनिक इंडिया, कोलकाता। शांतिनिकेतन के सोनाझुरी हाट में होली खेलने पर प्रतिबंधों को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। पश्चिम बंगाल में मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इसे ममता बनर्जी की सरकार की मुस्लिमों को तुष्ट करने की एक और रणनीति करार दिया है, वहीं बंगाल सरकार ने इसे हरियाली संरक्षण के मद्देनजर उठाया गया कदम बताया है।


भाजपा विधायक और बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता सरकार विभाजन की राजनीति कर रही है। बंगाल में होली खेलने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।


भाजपा ने ममता बनर्जी पर लगाए आरोप


                            Advertisement 




Comments

Popular posts from this blog

गारुलिया टाउन तृणमूल कांग्रेस की , महिला तृणमूल कांग्रेस की President बनी Safiya khatoon

गारुलिया मैं आयोजित होने जा रहा है कला सांस्कृतिक मेला 2025।

गारुलिया नगरपालिका क्षेत्र में छठ पूजा से पहले गंगा घाटों की मरम्मत और सफाई को लेकर पार्षद मकसूद हसन ने चेयरमैन को एक आवेदन सौंपा है।