Posts

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ ख़ान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं

Image
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ ख़ान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा – “A Very Happy Birthday to my brother Shah Rukh Khan! May you continue to enrich Indian cinema with your remarkable talent and charisma.” ममता बनर्जी ने शाहरुख़ ख़ान को “भाई” कहकर संबोधित किया और उनके शानदार अभिनय तथा करिश्मे की सराहना की। गौरतलब है कि आज शाहरुख़ ख़ान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं, और इस खास मौके पर देश-विदेश से फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। Check Wishes Click on the link below 🖇️  https://x.com/MamataOfficial/status/1984689143591682357?t=D_F3PCnsszXq4sAhdRvYfQ&s=19 #shahrukhkhan #Srk #iamsrk   #NewsUniqueIndia #MamtaBanerjee

आज बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ ख़ान का जन्मदिन, फैंस में जश्न का माहौल

Image
आज बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ ख़ान का जन्मदिन, फैंस में जश्न का माहौल आज 2 नवंबर को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान अपना जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के "किंग खान" के नाम से मशहूर शाहरुख़ ख़ान आज 60 साल के हो गए हैं। मुंबई के मन्नत के बाहर सुबह से ही फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। हर साल की तरह इस बार भी हजारों चाहने वाले अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। शाहरुख़ ख़ान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी और फिर ‘दीवाना’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। आज वे ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, चक दे इंडिया, पठान, और जवान जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के जरिए करोड़ों दिलों पर राज कर रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया पर भी #HappyBirthdaySRK ट्रेंड करा रहे हैं और अपने पसंदीदा स्टार को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रार्थना करता हूँ कि भगवान सूर्यदेव आपकों सुख,शांति,वैभव एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें तथा छठी मैया आपकी सभी मनोकामना पूर्ण करें। जय छठी मैया!

सतीश शाह का निधन, 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Image
सतीश शाह का निधन, 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा मशहूर एक्टर सतीश शाह का आज यानी 25 अक्टूबर को निधन हो गया। 74 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। डायरेक्टर अशोक पंडित ने सतीश शाह के निधन की पुष्टि की है। #SatishShahPassesAway #SatishShahDies #SatishShah #Bollywood #India

21 अक्टूबर – पुलिस स्मृति दिवस वीरों को श्रद्धांजलि

Image
21 अक्टूबर – पुलिस स्मृति दिवस वीरों को श्रद्धांजलि 21 अक्टूबर 2025 को, विधाननगर पुलिस आयुक्तालय के मुख्य कार्यालय में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर, विधाननगर के पुलिस आयुक्त श्री मुकेश (IPS) ने आयुक्तालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर, राष्ट्र की सुरक्षा और संरक्षण के लिए अपने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस शहीदों को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की। #PoliceCommemorationDay #शहीददिवस #bdnpc #BidhannagarPolice

Happy Diwali 🪔

Image
 Happy Diwali 🪔   आप सभी को न्यूज यूनिक इंडिया की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ 🪔🙏 #HappyDiwali #NewsUniqueIndia #Diwali2025

इच्छापुर स्थित "द एबेकस सेंट्रल स्कूल" में डांस प्रतियोगिता का भव्य ऑडिशन आयोजित किया गया।

Image
कला सांस्कृतिक मेला 2025  इच्छापुर स्थित "द एबेकस सेंट्रल स्कूल" में डांस प्रतियोगिता का भव्य ऑडिशन आयोजित किया गया। Watch Video  🔽 यह प्रतियोगिता रविवार 19 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ हुई, जिसमें विभिन्न प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कला सांस्कृतिक मेला 2025 का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करना है।