Posts

Showing posts from January, 2026

Happy Republic Day

Image
Happy Republic Day           #RepublicDay2026 #NewsUniqueIndia

वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन

Image
वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन गारूलिया, 26 जनवरी — गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सहायता वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में एक भव्य एवं अनुशासित तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन गारूलिया क्षेत्र में किया गया। यह यात्रा देशभक्ति, एकता एवं संविधान के प्रति सम्मान की भावना को समर्पित रही। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व द अवकाश सेंट्रल स्कूल (The Abacus Central School) के बैंड द्वारा किया गया, जिसकी मधुर देशभक्ति धुनों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। इस कार्यक्रम में निम्नलिखित विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए:  Barrackpur Physical Academy,  Pariksha Coaching Centre, Garulia Chanda devi Prathamik Vidhyalaya, Kangali Ghat Vidyamandir, Human Rights Organisation, सहायता वेलफेयर ट्रस्ट सभी सहभागी विद्यालयों, संस्थानों एवं शिक्षक वर्ग के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिनके सहयोग और अनुशासन से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। इस अवसर पर गारूलिया म्युनिसिपल ऑफिस के माननीय चेयरमैन *श्री रोमन दा...

काँकिनाड़ा में पहली BFSK स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन

Image
काँकिनाड़ा में पहली BFSK स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन काँकिनाड़ा (पश्चिम बंगाल):  भारतीय फेडरेशन ऑफ शोतोकान कराटे (BFSK) के तत्वावधान में पहली BFSK स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन शुंदिया ग्राउंड, Kankinara में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने काता (तकनीकी प्रदर्शन) एवं कुमिते (मुकाबला वर्ग) में अपने कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों में खेल भावना, आत्मरक्षा एवं अनुशासन को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में प्रशिक्षकों, रेफरी, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजकों ने सभी प्रतिभागी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखने की बात कही।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नोआपाड़ा थाना परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

Image
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नोआपाड़ा थाना परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। नोआपाड़ा थाना, श्यामनगर—यह वही ऐतिहासिक स्थल है जहाँ वर्ष 1931 में स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को ब्रिटिश हुकूमत द्वारा गिरफ़्तार कर कुछ घंटों के लिए हिरासत में रखा गया था। गंगा नदी के पूर्वी तट पर स्थित नोआपाड़ा पुलिस स्टेशन हर साल 23 जनवरी को खास बन जाता है, क्योंकि इसी स्थान का नेताजी सुभाष चंद्र बोस के स्वतंत्रता संग्राम से ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है। इतिहास के अनुसार, 11 अक्टूबर 1931 को शाम करीब 5 बजे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्यामनगर स्थित चौरंगी कालीबाड़ी के पास एक सड़क चौराहे से ब्रिटिश पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वे उस समय जगद्दल ‘गोलघर’ में बंगाल के जूट मिल मज़दूरों की समस्याओं पर आयोजित एक सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। गिरफ्तारी के बाद नेताजी को नोआपाड़ा पुलिस स्टेशन लाया गया, जहाँ उन्हें इसी कक्ष में कुछ घंटों तक बंद रखा गया था, जिसकी तस्वीर आज भी मौजूद है। श्यामनगर निवासी त्रिनवो सूर बताते हैं कि गिरफ्तारी के दौरान नेताजी ने अंग्रेज अधिकारियों द...