कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन, हार्ट अटैक ने ले ली जान

'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन, हार्ट अटैक ने ले ली जान बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला शेफाली जरीवाला का पार्थिव शरीर मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में रखा गया है। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। उनके निधन पर बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों ने दुख जाहिर किया है। बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। 'कांटा लगा' गाने से सुर्खियां बटोरने वाली शेफाली जरीवाला बिग बॉस 13 में भी नजर आईं थीं। शुक्रवार देर रात शेफाली जरीवाला को अचानक सीने में दर्द उठा। जिसके बाद उन्हें अंधेरी लोखंडवाला इलाके के बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली जरीवाला का जन्म गुजरात के अहमदाबाद शहर में हुआ था और फिल्मी दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस-डांसर थीं। शेफाली को साल 2002 में आए ‘कांटा लगा' गाने के रीमिक्स वीडियो से फेम मिला था और रातों-रात स्टार बन गई थीं। इस गाने की पॉपुलैरिटी के बाद उन्हें लोग ‘कांटा लगा गर्ल' के नाम से भी ज...