पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
Election Commission of India ने राज्य में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।
चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक, IPS अधिकारी सिद्ध नाथ गुप्ता को पश्चिम बंगाल का डीजी और आईजीपी (इन-चार्ज) नियुक्त किया गया है।
वहीं नटराजन रमेश बाबू को डीजी, करेक्शनल सर्विसेज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा अजय मुकुंद रानाडे को एडीजी और आईजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) बनाया गया है, जबकि अजय कुमार नंद को कोलकाता पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि इन सभी नियुक्तियों को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए, और अधिकारियों के जॉइन करने की रिपोर्ट आज दोपहर 3 बजे तक भेजी जाए।
साथ ही आयोग ने साफ किया है कि जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव से जुड़े पद पर तैनात नहीं किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आयोग लगातार प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा कर रहा है, और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए इसे एक अहम कदम माना जा रहा है।

Comments
Post a Comment