बैरकपुर से खबर… लाफिंग एकेडमी ऑफ ईस्टर्न इंडिया द्वारा आज 20वां वार्षिक सेमिनार आयोजित किया गया। यह सेमिनार सुकांत सदन, बैरकपुर (उत्तर 24 परगना) में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम हँसी (Laughter) और लाफ्टर योगा पर आधारित था, जिसका उद्देश्य लोगों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे हुई। इस अवसर पर प्रसिद्ध इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. देबदत्त मजूमदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि हँसी तनाव कम करती है और दिल को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है, साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर ज़ोर दिया। वहीं, ऑल त्रिपुरा हेल्थ एंड लाफिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी श्री सुशील कुमार दास विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। सेमिनार के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हार्मनीज़ हेवन, साल्ट लेक, कोलकाता द्वारा ऑर्केस्ट्रा की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हँसी के माध्यम से स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जीने का संदेश देना रहा।